Mulank 6 Bhavishyafal 2025

Video: 30 जून से पहले मिलेगा शादी या संतान का सुख, इन 3 जन्मतिथि वालों का हो सकता है प्रमोशन

Mulank 6 Bhavishyafal 2025: आने वाले 7 दिन यानी 30 जून 2025 तक का समय कुछ जन्मतिथि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। जहां कुछ लोगों की शादी होगी, तो कई जातकों को संतान का सुख भी मिल सकता है। इसके अलावा प्रमोशन के भी योग हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि जून के खत्म होने से पहले किन तीन जन्मतिथि वालों के पद में बढ़ोतरी होने के योग हैं।

Mulank 6 Bhavishyafal 2025: ज्योतिष शास्त्र में जितना महत्व राशियों का है, उतना ही महत्व अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक यानी जन्मतिथि का है। भविष्यफल के जरिए प्रत्येक मूलांक वालों को अपने आने वाले कल के बारे में पता चल सकता है। अंक शास्त्र के अनुसार, जून माह के खत्म होने से पहले मूलांक 6 (किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख पर जन्मे लोगों को मूलांक 6 होता है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं) वालों का प्रमोशन हो सकता है। 

विज्ञापन

जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उनके लिए शादी का रिश्ता आएगा। जबकि शादीशुदा जातकों के रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा, किसी मांगलिक कार्यक्रम में परिवारवालों के साथ शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। वहीं, जिन लोगों को संतान की चाह है, उनकी ख्वाहिश इस माह पूरी होने की पूरी संभावना है। यदि आप मूलांक 6 वालों के जून माह के शुभ उपाय, लकी रंग, अंक और दिन के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ