Delhi Loksabha Election 2024

बोल Delhi बोल: उत्तर पश्चिम दिल्ली में कैसा है चुनावी माहौल? जानिए यहां के लोगों के 'मन की बात’

Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में इस बार सभी सातों सीटों पर कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। यहां से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर लड़ रहे हैं। भाजपा ने सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। दिल्ली की सभी सीटों पर 25 मई को अंतिम चरण में मतदान होना है।

North West Delhi Parliamentary Seat: नई दिल्ली में सभी सात सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है। दिल्ली में आप आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा को यहां से कड़ी टक्कर मिलेगी। दिल्ली में चुनावी माहौल काफी गर्म है। क्या लोगों के बीच राष्ट्रीय मुद्दे हैं? जनता अपनी पसंद के नेता को वोट देगी, इन सवालों के जवाब लोगों से मिले हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट की बात करें, तो यहां से योगेंद्र चंदोलिया भाजपा कैंडिडेट हैं। वहीं, कांग्रेस से उदित राज को टिकट मिला है। यह रिजर्व सीट है। भाजपा लगातार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेर रही है।

विज्ञापन

वहीं, आप नेता और कांग्रेस के लोग पीएम और भाजपा को टारगेट कर रहे हैं। नरेला इलाके में लोगों की पसंद कौन है? क्या लोग मौजूदा सांसद पर भरोसा करेंगे? इसको लेकर न्यूज24 ने लोगों से बातचीत की। जिसके बाद लोगों ने सधी हुई प्रतिक्रियाएं दी। कई लोगों ने बदलाव, तो कई लोगों ने मौजूदा सांसद पर भरोसा जताया। यहां के लोगों में चुनाव को लेकर कैसा माहौल है? लोग इस बार क्या चाहते हैं? इसको लेकर कुछ रोचक बातें सामने आई हैं। आइए जानते हैं विस्तृत रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ