Nora fatehi trolled for metro dance: सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस भारी भीड़ वाले मेट्रो में डांस करती नजर आ रही हैं। दरसअल, नोरा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस मेट्रो में डांस करने पहुंच गई। एक्ट्रेस अपनी टीम के साथ एक स्पीकर लेकर मेट्रो ट्रेन के अंदर गईं। मेट्रो में अंदर जाते ही वो थोड़ी देर शांत रही और अचानक स्पीकर बजाकर डांस करने लगीं, ये देखकर वहां मौजूद लोग हैरानी से उन्हें देखने लगे। एक्ट्रेस का डांस का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने एक्ट्रेस को बेशर्म बता दिया, तो वहीं दूसरे यूजर मे उन्हें सस्ती नौटंकी कह दिया।
Mumbai Metro में नोरा फतेही का वल्गर वीडियो वायरल, यूजर ने लिखा-सस्ती नौटंकी
Author: Deeksha Priyadarshi
2024-03-12 18:51:56
This browser does not support iframes.
nora fatehi
विज्ञापन
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines