हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IPL 2025: गिल-सुदर्शन के बीच ऑरेंज कैप की लड़ाई, जानिए किसके सिर सज रही पर्पल कैप

IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक हो चली है। नूर अहमद ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है।

विज्ञापन
IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। हालांकि, टॉप 2 के लिए अभी भी चारों टीमों के बीच जोरदार घमासान जारी है। प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही ऑरेंज कैप की रेस से कई बल्लेबाज बाहर हो गए हैं। हालांकि, टेबल में टॉप पर बैठी गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाजों में ऑरेंज कैप के लिए जबरदस्त लड़ाई जारी है। साई सुदर्शन 14 मैचों में 679 रन बनाकर रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। सुदर्शन को कड़ी टक्कर शुभमन गिल से मिल रही है। गिल 14 मैचों में 649 रन ठोक चुके हैं।

सूर्यकुमार यादव इस रेस में तीसरे नंबर पर काबिज हैं, लेकिन उनके और सुदर्शन के बीच 96 रनों का बड़ा अंतर है। पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के सिर से छीन गई है। पर्पल कैप अब 14 मैचों में अब 24 विकेट लेने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद के सिर सज रही है। कृष्णा 23 विकेट लेकर अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola