Noel Tata

Video: टाटा ग्रुप संभालेंगे नोएल, सगे भाई के होते हुए सौतेले को क्यों बनाया गया वारिस?

Noel Tata News : उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद सवाल उठ रहा था कि टाटा ग्रुप का अगला चेयरमैन कौन होगा? अब नोएल टाटा ग्रुप संभालेंगे। इस बीच यह भी चर्चा तेज है कि सगे भाई के होने के बाद भी सौतेले को क्यों टाटा ग्रुप की कमान मिल गई।

Noel Tata News : रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा टाटा ग्रुप संभालेंगे। उन्हें सर्वसम्मित से टाटा ट्रस्‍ट का नया चेयरमैन नियुक्‍त किया गया। अब सवाल उठता है कि सगे भाई के होते हुए सौतेले को क्यों बनाया गया वारिस? वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

विज्ञापन

रतन टाटा आजीवन अविवाहित रहे और उनका कोई वारिस नहीं है। उनके छोटे भाई जिमी टाटा भी सार्वजनिक जीवन से दूर रहते हैं और मुंबई में रहते हैं। टाटा ग्रुप में उनकी भी हिस्सेदारी है। जिमी ने भी शादी नहीं की है, इसलिए उनका भी कोई वारिस नहीं है। नोएल टाटा चेयरमैन पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार इसलिए साबित हुए, क्योंकि वह ग्रुप की कई कंपनियों में भागीदारी रखते हैं और अन्य मेंबरों की तुलना में अधिक एक्टिव हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियों में काम करते हैं और उनके बच्चे लिआह, माया और नेविल भी कंपनियों से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ