हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IPL 2025: नीतीश कुमार रेड्डी को मिलेगी सजा? मैदान पर गुस्सा करना पड़ेगा भारी!

IPL 2025 SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को गुस्से में हेलमेट फेंकते हुए देखा गया। जिसकी उनकी सजा मिल सकती है।

विज्ञापन
Nitish Reddy

IPL 2025 SRH vs LSG: आईपीएल 2025 में बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को गुस्सा करते हुए देखा गया। गुस्से में आकर नीतीश ने ऐसी हरकत कर दी, जिसकी उनको अब बड़ी सजा मिल सकती है।

दरअसल आउट होने के बाद जब नीतीश रेड्डी डगआउट में जा रहे थे तो उनको गुस्से में अपना हेलमेट फेंकते हुए देखा गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या नीतीश कुमार को गुस्सा करना भारी पड़ सकता है? इस मैच में नीतीश ने बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 32 रन बनाए थे। मैच में रवि बिश्नोई ने नीतीश को क्लीन बोल्ड किया था।

CSK vs RCB मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

विज्ञापन

View Results

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola