Nitish Reddy

IND vs AUS: मेलबर्न में नीतीश-सुंदर का राज, शतकीय साझेदारी से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने मेलबर्न के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से दिल जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने अपनी शतकीय पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर डाला।

IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत ले गए। नीतीश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली, तो सुंदर के बल्ले से भी अर्धशतक निकला। दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी जमाई। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारत की ओर से 8वें विकेट के लिए नीतीश-सुंदर ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, यह महज दूसरा मौका रहा, जब टीम इंडिया के 8 और नंबर 9 के बल्लेबाज ने 50 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाया है।

विज्ञापन

नीतीश ने अपनी शतकीय पारी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच डाला। नीतीश भारत की ओर से नंबर 8 पर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। नीतीश ने अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। कुंबले ने साल 2008 में एडिलेड के मैदान पर 87 रन की पारी खेली थी। नीतीश-सुंदर की पारी के बूते टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट में कमबैक कर लिया है। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 358 रन लगा दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ