हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Nitish Kumar ने ये क्या कह दिया? PM Modi भी खिलखिलाकर हंसने लगे, रैली में मारा 'हाथ' वाला डायलॉग

This browser does not support iframes.

नीतीश कुमार
विज्ञापन

Nitish Kumar Speech on Congress: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आए। उन्होंने यहा जमुई में चुनावी रैली की, जिसमें उनके समर्थकों का सैलाब उमड़ा। वहीं इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जमकर गरजे। उन्होंने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा। उन्होंने लालू-राबड़ी का नाम लिए बिना उन्हें भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने जनसभा में उपस्थित भाजपा-JDU समर्थकों और बिहार की जनता से अपील की कि वे उन्हें बहुमत से चुनाव जिताएं। अपना भाषण खत्म करते समय आखिर में उन्होंने हाथ उठाकर हाथ वाला डायलॉग मारा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खिलखिलाकर हंसने लगे। उनके समर्थकों ने भी इस डायलॉग पर खूब हूटिंग की और ठहाके लगाऐ। सुनें न्यूज24 की यह रिपोर्ट और जानें नीतीश कुमार ने क्या डायलॉग मारा था?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola