Nitesh Rane

'मस्जिदों के अंदर चुन चुनकर मारेंगे', BJP विधायक के बयान पर राजनीति तेज, देखें वीडियो

महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक नीतेश राणे के बयान पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। उनके पिता नारायण राणे ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि पूरे मुस्लिम समाज पर बयान देने की जरूरत नहीं है।

Nitesh Rane: BJP विधायक नितेश राणे के मस्जिदों के अंदर मारने वाले बयान पर राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने कहा था कि जो भाषा समझते हो, उसी में समझाता हूं, हमारे रामगिरी महाराजा के खिलाफ अगर कुछ भी किया तो तुम्हारे मस्जिदों के अंदर जाकर चुन चुनकर मारेंगे। बता दें महंत रामगिरि महाराज पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का आरोप है। इसी मुद्दे पर हाल ही में मुस्लिम नेताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था और एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

नितेश राणे के बयान के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह बीजेपी एमएलए संविधान और कानून को धत्ता बता मस्जिदों में घुस कर काटने-मारने की धमकी दे रहा है। जबकि खाड़ी देशों में जाकर पीएम मोदी सजदा करते है, मस्जिदों में घूमते है। वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद नीतेश के पिता नारायण राणे ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि पूरे मुस्लिम समाज पर बयान देने की जरूरत नहीं है। पूरे समाज के लोग एक जैसे नहीं होते हैं। नीतेश को बयान सुधारकर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ