---विज्ञापन---

प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं बीजेपी सांसद

BJP MP Pragya Singh Thakur NIA Court: बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एनआई की अदालत ने फटकार लगाई है। प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी हैं। ये ब्लास्ट केस 2008 से जुड़ा है। कोर्ट ने उन्हें सुनवाई में शामिल न होने पर ये फटकार लगाई है।

सीहोर से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर
---विज्ञापन---

BJP MP Pragya Singh Thakur NIA Court: भोपाल-सीहोर से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर उनका टिकट काट दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर कोर्ट भी सख्त नजर आ रहा है। दरअसल, बुधवार को प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एनआईए की अदालत ने फटकार लगाई। बीजेपी सांसद मालेगांव ब्लास्ट केस 2008 में आरोपी हैं। एनआईए कोर्ट ने उन्हें सुनवाई में शामिल न होने पर ये फटकार लगाई। कोर्ट इस दौरान काफी सख्त नजर आया।

क्या है मालेगांव बम विस्फोट मामला? 

महाराष्ट्र के नासिक जिले के पास मालेगांव में 2008 में बम विस्फोट हुए थे। ये धमाके मुस्लिम कब्रगाह के पास हुए थे। जिनमें 30 लोगों की जान चली गई। इसी के साथ 125 लोग घायल हो गए। इस केस में प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम सामने आया था। हालांकि एनआईए की विशेष कोर्ट ने 2017 में प्रज्ञा ठाकुर पर लगी मकोका की धाराएं हटा दीं, लेकिन गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) संशोधन अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। उन्हें 2017 में जमानत भी दी गई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2024 09:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola