---विज्ञापन---

मुश्किल में फंसी न्यूजीलैंड टीम, एक साथ छह प्लेयर्स चोटिल! वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसी मिलेगी जीत?

NZ vs WI T20I Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के लिए एक बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है. टीम के छह खिलाड़ी सीरीज के आगाज से पहले ही इंजर्ड हो चुके हैं. इस लिस्ट में नया नाम टिम सीफर्ट का जुड़ गया है.

New Zealand cricket Team
---विज्ञापन---

NZ vs WI T20I Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कीवी टीम के आधे से ज्यादा प्लेयर्स चोटिल हो चुके हैं. इस लिस्ट में नया नाम टिम सीफर्ट का जुड़ा है. सीफर्ट की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है और वह इसी कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

सीफर्ट की जगह पर न्यूजीलैंड टीम में मिच हे की एंट्री हुई है. इससे पहले टीम के अन्य पांच खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. लॉकी फर्ग्यूसन हेमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं, तो एडम मिल्ने एंकल की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. ग्लेन फिलिप्स ग्रोइन इंजरी से परेशान हैं, जबकि बेन सीयर्स भी हेमस्ट्रिंग की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 5 नवंबर से होना है और सीरीज का आखिरी मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2025 10:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola