Asian Games 2026, Afghanistan vs Nepal: एशियन गेम्स 2026 में नेपाल क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. नेपाल ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से करारी मात देकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है. इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. हालांकि, अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 102 रन ही बना सकी. नेपाल की घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका. अफगान टीम की ओर से फैजल खान और नजीबुल्ला जादरान ने सबसे ज्यादा 30-30 रनों की पारियां खेलीं.
नेपाल की ओर से कुशल भुर्तेल ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि ललित राजबंशी ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, 103 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. ओपनिंग जोड़ी कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि, इसके बाद संदीप जोर्रा ने 34 रन और रोहित पौडेल ने 33 रन की अहम पारियां खेलकर टीम को संभाल लिया. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी 15 रन का योगदान दिया. नेपाल ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 103 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ नेपाल ने ग्रुप में अपना खाता खोल लिया है और क्वार्टरफाइनल की ओर अपना मजबूत कदम बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़ें- IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराया, पहले टेस्ट मैच में दर्ज की 162 रनों से बड़ी जीत
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
9 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
23 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 days agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines