हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 WC 2024 Nepal Cricket Team: नेपाल टीम की सैलरी जानकर लगेगा झटका, हर मैच के लिए मिलते हैं इतने रुपये

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने उतरा है। टीम ने विश्व कप के क्वालीफायर मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा नेपाल ने एशिया कप में भी अपनी दस्तक दी थी। ऐसे में आइये जानते हैं कि नेपाल अपने खिलाड़ियों को मैच के लिए कितने पैसे देता है।

विज्ञापन
Nepal Cricket Team

T20 World Cup 2024 Nepal Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी अपनी चुनौती पेश कर रहा है। टीम अपना पहला मैच नीदरलैंड के हाथों 6 विकेट से हार चुकी है। अब नेपाल का अगला मुकाबला 12 जून को श्रीलंका से होगा। नेपाल की क्रिकेट टीम इससे पहले एशिया कप में भी अपना प्रदर्शन कर चुकी है। नेपाल की टीम क्रिकेट जगत में धीरे-धीरे अपना पैर पसार रही है। टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के क्वालीफायर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और रनरअप बनी। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि नेपाली क्रिकेटरों को कितनी सैलरी मिलती है। इन खिलाड़ियों की सैलरी जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

हर मैच में कितना होता है भुगतान

नेपाल क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को प्रत्येक वनडे मैच के लिए 10,000 नेपाली रुपया और हर टी20 मैच के लिए 5,000 नेपाली रुपये देता है। अगर इस रकम को हम भारतीय रुपये में देखें तो हर वनडे मैच के लिए खिलाड़ियों को 6000 और हर टी20 मैच के लिए खिलाड़ियों को 3000 रुपये का वेतन मिलता है। वहीं, अगर टीम इंडिया की बात की जाए तो भारत के खिलाड़ियों को प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, वनडे मैच के लिए 6 लाख और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये का वेतन बीसीसीआई की ओर मिलता है।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेरी लाइफ का बेस्ट मैच…मोहम्मद शमी बोले- उसे नहीं भूल सकता 

ये भी पढ़ें: World Cup में भारत-पाक मैच की टिकट सबसे महंगी, ICC वेबसाइट पर सस्ती उपलब्ध नहीं!

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: साइकिल से भागे बाबर, SUV से आए विराट…भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मजेदार मीम वायरल 

क्या है नेपाली खिलाड़ियों का वेतन

नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बांटा हुआ है। सबसे कम वेतन ग्रेड डी के खिलाड़ियों को मिलता है। इस ग्रेड के खिलाड़ियों को नेपाल क्रिकेट बोर्ड 21758 भारतीय रुपये का वेतन देता है। जबकि ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 34 हजार रुपये (भारतीय) की सैलरी मिलती है। वहीं, ग्रेड बी के खिलाड़ियों को नेपाल क्रिकेट बोर्ड 44 हजार भारतीय रुपये का वेतन हर महीने देता है। इसके अलावा नेपाल क्रिकेट बोर्ड अपने स्टार खिलाड़ियों यानी कि ग्रेड ए के प्लेयरों को कितना वेतन देता है। ये जानने के लिए वीडियो को पूरा देखें-

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें