
VIDEO: नेपाल ने मचाया धमाल, एशिया कप में हुआ बड़ा उलटफेर
Afghanistan vs Nepal: नेपाल क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को हरा कर बड़ा कारनामा किया है। एशिया कप में नेपाल के लिए ये बड़ी जीत मानी जा रही है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
Afghanistan vs Nepal: अंडर 19 एशिया कप का आगाज यूएई में किया जा रहा है। 3 दिसंबर को नेपाल क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में नेपाल ने बाजी मारी और एशिया कप में धमाल मचा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 123/10 रन बनाए थे।
नेपाल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट से मुकाबला जीत लिया। नेपाल ने अफगानिस्तान को हरा कर बड़ा कारनामा किया था। हेमंत धामी ने नेपाल की ओर से कप्तानी पारी खेली और 33 गेंदों में 22 रन बनाए और टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। वहीं अफगान की ओर से अल्लाह गजंफर ने 36 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बदला अपना CEO, जिम्मेदारी से मुक्त हुए निक हॉकली
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: