
कुशल भुर्तेल ने मचाया बल्ले से कोहराम, कुवैत को रौंदकर नेपाल ने कटाया फाइनल का टिकट
Nepal vs Kuwait: नेपाल ने कुवैत को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से हराते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
Nepal vs Kuwait: हांगकांग की धरती पर चार देशों के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में नेपाल ने लगातार दूसरी जीत का स्वाद चखा है। कुवैत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नेपाल ने एकतरफा अंदाज में कुवैत को 6 विकेट से रौंद डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुवैत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 185 रन लगाए। टीम की ओर से क्लिंटो एंटो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 41 रन की दमदार पारी खेली, जबकि भीत भावसार ने 28 गेंदों में 35 रन जड़े।
Nepal defeated Kuwait by 6 wickets.
Kuwait 185-8 | Nepal 186-4 (18.5 ov)
Kushal Bhurtel 81 (50b), Aasif 53 (38b)
Sompal 3-36, Nandan 2-34 pic.twitter.com/vou4P9AhJj— 977 Nepal (@977Nepal) April 10, 2025
186 रनों के लक्ष्य को नेपाल ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की ओर से कुशल भुर्तेल ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 81 रन की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, आसिफ शेख ने 38 गेंदों में 53 रन जड़े। इस जीत के साथ ही नेपाल ने फाइनल का टिकट कटा लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: