---विज्ञापन---

‘सवाल पूछने पर दर्ज होती हैं FIR’, News24 कॉन्क्लेव में नेहा सिंह राठौर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Neha Singh Rathore interview on Gen-Z Conclave: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने News24 Bharat Nirman Summit 2026 के तहत Gen-Z कॉन्क्लेव में दिए स्पेशल इंटरव्यू में बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछने को लेकर रखी अपनी बात. राजनीतिक झुकाव और एकतरफा आलोचना के आरोपों को खारिज करते हुए कहा- मैं जनता के सरोकार के लिए गाती हूं. सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, दर्ज मुकदमों और परिवार के समर्थन पर भी खुलकर साझा किए अपने अनुभव.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

नेहा सिंह राठौर के मुख्य बयान

नेहा सिंह राठौर ने News24 Bharat Nirman Summit 2026 के Gen-Z कॉन्क्लेव में इंटरव्यू दिया।

उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से प्रभावित नहीं हैं और जनता व युवाओं की आवाज उठाती हैं।

नेहा ने बताया कि जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है।

उनके विचारों का प्रभाव

नेहा सिंह राठौर ने कहा कि वह लगातार मुकदमों और धमकियों के बावजूद लिखना-गाना बंद नहीं करेंगी।

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने News24 Bharat Nirman Summit 2026 के तहत Gen-Z कॉन्क्लेव में दिया स्पेशल इंटरव्यू। photo: NEWS24
---विज्ञापन---

Neha Singh Rathore interview on Gen-Z Conclave: मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने News24 Bharat Nirman Summit 2026 के तहत Gen-Z कॉन्क्लेव में दिए स्पेशल इंटरव्यू में अपने गीतों, सरकार से पूछे जाने वाले सवालों, अपने ऊपर दर्ज मुकदमों और निष्पक्षता से जुड़े तमाम आरोपों पर खुलकर अपनी राय रखी है. ‘यूपी में का बा’ फेम नेहा ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से प्रभावित नहीं हैं, बल्कि जनता और युवाओं के हक की आवाज उठाती हैं. नेहा सिंह राठौर ने कहा कि जब भी वह बेरोजगारी, महंगाई या पेपर लीक जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाती हैं, तो समाधान निकालने के बजाय उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी जाती है. उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के समय जब उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल पूछा, तो उन पर देशद्रोह तक का आरोप लगा दिया गया, जबकि वे सिर्फ एक आम नागरिक के तौर पर सवाल कर रही थीं.

किसी भी पार्टी की समर्थक या प्रवक्ता नहीं हूं

किसी दल विशेष से जुड़े होने के आरोपों को खारिज करते हुए नेहा ने कहा कि वह किसी भी पार्टी की समर्थक या प्रवक्ता नहीं हैं. उन्होंने सभी सरकारों के खिलाफ समय-समय पर गीत गाए हैं. राहुल गांधी के मंच पर जाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह महिलाओं का मंच था. यदि भाजपा या प्रधानमंत्री भी उन्हें मंच देंगे तो वह वहां जाकर भी बेरोजगारी और पेपर लीक पर गीत गाने को तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि लगातार मुकदमों और धमकियों के बावजूद वह लिखना-गाना बंद नहीं करेंगी. वहीं, निजी जिंदगी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पति हिमांशु उनके काम और अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा समर्थन करते हैं, जिससे उन्हें बिना डरे आगे बढ़ने की ताकत मिलती है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2026 10:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola