NEET UG Result 2024 Controversy: नीट 2024 को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रहे हैं वहीं सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 8 जुलाई को सभी याचिकाओं पर संयुक्त सुनवाई करेगा। इस बीच बिहार के औरंगाबाद से दिल्ली आई प्रिया गुप्ता ने न्यूज 24 से कहा कि इस बार मेरे नंबर कम आए हैं लेकिन धांधलियों और गड़बड़ियों के कारण इस बार मुझे बिहार के शहरी तो छोड़ो गांव के मेडिकल काॅलेज में भी एडमिशन नहीं मिलेगा। उसने कहा कि इतने नंबर अगर पिछले साल आते तो मुझे शहर के काॅलेज में आसानी से दाखिला मिल जाता। उसने आगे कहा कि इस पेपर लीक कांड के लिए पूरी तरह से एनटीए जिम्मेदार है। जहां पेपर रखे गए थे वहां सुरक्षा क्यों नहीं बरती गई। इस केस की सीबीआई जांच हो।
प्रिया गुप्ता ने न्यूज 24 से कहा कि शिक्षा मंत्री ने जैसे कल नेट की परीक्षा रद्द की वैसे ही नीट की परीक्षा क्यों नहीं रद्द करते। वहीं प्रिया के पिता ने कहा कि नीट में धांधली का मामला सामने आने के बाद बच्चों की मानसिक स्थिति खराब हो सकती है। मैं इन्हे मेंटली तौर पर तैयार रख रहा हूं। ताकि इन पर कोई अनावश्यक दबाव ना बने। देखें वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर मिश्रा से खास बातचीत का पूरा Video
संबंधित खबरें
यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
2 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
12 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines