---विज्ञापन---

Agniveer के बाद NEET पर मचा घमासान, क्या है इनसाइड स्टोरी? Video में समझें

NEET Paper Leak Scam 2024: नीट पेपर लीक मामले पर समूचे देश में घमासान मचा हुआ है। काफी हंगामे के बाद अब सरकार ने भी एक्शन लेना शुरू कर दिया है। NTA का महानिदेशक बदलने से लेकर पेपर लीक कानून पारित करके सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। मगर इसके बावजूद नीट और NTA से जुड़े कई सवाल लोगों के मन में गोते लगा रहे हैं।

---विज्ञापन---

NEET Paper Leak Scam 2024: अग्नीवीर परीक्षा के बाद नीट पेपर लीक मामले ने भी तूल पकड़ ली है। नीट परीक्षा से पहले पेपर लीक होने के कारण ना सिर्फ NTA बल्कि सरकार पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA ने पहले पेपर लीक से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया। मगर अब सरकार ने एक्शन लेते हुए NTA के महानिदेशक आईएएस सुबोध कुमार को पद से हटा दिया। उनकी जगह रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर प्रदीप सिंह खरोला को NTA का नया डीजी नियुक्त किया।

हालांकि नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से पहले भी कई बड़ी परीक्षाओं में धांधली की खबर आती रही है। इस पर लगाम कसने के लिए सरकार पेपर लीक पर कानून पारित किया। इस कानून के तहत पेपर लीक से जुड़े आरोपियों को 10 साल की सजा और 1 करोड़ तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। हालांकि ये कानून पेपर लीक होने से बाद का है। पेपर लीक होने से कैसे रोका जाएगा, इस पर सरकार की तरफ से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2024 10:54 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola