neelam kothari ex husband rishi sethia know about uk richest businessman

Video: नीलम कोठारी के एक्स पति ऋषि सेठिया कौन? दो साल में टूट गई थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी को भला कौन नहीं जानता है? एक्ट्रेस पति समीर सोनी के साथ सक्सेसफुल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। आज हम आपको नीलम कोठारी के पहले पति ऋषि सेठिया के बारे में बताएंगे।

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं नीलम कोठारी ने भले ही कमर्शियली हिट फिल्में नहीं दी हों लेकिन जिन-जिन फिल्मों का हिस्सा रही हैं, उनके जरिए उन्होंने अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में नीलम नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आई थीं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि पति समीर सोनी से पहले नीलम कोठारी ने लंदन के अमीर बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी रचाई थी। हालांकि उनका ये रिश्ता सिर्फ दो साल तक टिक सका था। ऋषि सेठिया से तलाक के बाद उन्होंने समीर सोनी से शादी रचा ली थी।

कौन हैं नीलम कोठारी के एक्स पति

बता दें कि नीलम कोठारी ने अपनी पहली शादी का खुलासा खुद ही किया था। उनके बारे में जानने के लिए लोगों ने गूगल पर ऋषि सेठिया के बारे में सर्च करना शुरू कर दिया था। ऋषि सेठिया की बात करें तो वह यूके में बेस्ड सबसे अमीर एशियाई फैमिली में से एक हैं। उनके पिता का नाम निर्मल कुमार सेठिया है, जो साल 1969 में लंदन जाकर बस गए थे। बिजनेसमैन ऋषि सेठिया ने नीलम से तलाक के बाद साल 2015 में क्वीनी सिंह से दूसरी शादी कर ली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ