हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

18 साल की भारतीय लड़की ने रचा इतिहास, दोहरा शतक जड़कर मचाया तहलका

Neelam Bhardwaj: भारतीय घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड की 18 साल की बल्लेबाज नीलम भारद्वाज ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए डबल सेंचुरी जड़ दी।

विज्ञापन
Neelam Bhardwaj

Neelam Bhardwaj: उत्तराखंड की 18 साल की बल्लेबाज नीलम भारद्वाज ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ 137 गेंदों पर नाबाद 202 रनों की पारी खेली, जिससे उनकी टीम ने सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में नागालैंड पर 259 रनों की शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही अब वो लिस्ट ए मैच में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

नीलम की इस शानदार पारी में 27 चौके और दो छक्के शामिल थे, जिसकी बदौलत उत्तराखंड ने 50 ओवर में 371 का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। उनकी यह पारी एक कंप्लीट पारी थी, जहां उन्होंने धैर्य और समय के साथ इच्छानुसार तेजी से रन बनाए। उत्तराखंड के बड़े स्कोर के सामने नागालैंड की पारी सिर्फ 112 रन पर ढेर हो गई। अनुभवी भारतीय गेंदबाज और उत्तराखंड की कप्तान एकता बिष्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola