Video Keep these utensils upside down quietly in the morning the evil eye will not affect you

Video: सुबह चुपचाप उल्टा करके रख दें ये बर्तन, नहीं लगेगी बुरी नजर!

Nazar Dosh Upay: अगर आपको भी बार-बार नजर लग जाती है और बहुत परेशानी में रहते हैं तो आइए वीडियो के माध्यम से नजर दोष के उपाय जानते हैं।

Nazar Dosh Upay: घर में अगर बार-बार अशुभ होने लगे या बच्चा बीमार होने लगे तो इसके पीछे की वजह बड़े-बुजुर्गों द्वारा बुरी नजर लगना बताया जाता है। यहां तक कि हट्टे-कट्टे व्यक्ति के कमजोर हो जाने या बार-बार बीमार होना भी बुरी नजर का कारण माना जाता है। हिन्दू धर्म शास्त्र में भी बुरी नजर लगने और उसे उतारने की बात कही गई है। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार सबसे ज्यादा माता-पिता की नजर बच्चों को लगती है।

विज्ञापन

खासतौर पर अगर माता-पिता का जन्म शनिवार को हुआ है तो वो अपने बच्चे को प्यार से भी देखेंगे तो उनकी नजर तुरंत लग सकती है। चाहें वो नजर अच्छी हो या फिर बुरी किसी भी लगना आम बात है। ऐसे में उपाय को अपनाकर बुरी नजर से बचाव किया जा सकता है। अगर आप भी नजर लगने से परेशान रहते हैं या आपको लगता है कि आपको खुद की ही नजर कई बार लग जाती है तो ऐसे में समाधान ये है कि आप छोटा सा उपाय अपना लें। नजर दोष उपाय में से एक बर्तन को उल्टा रखना है जिस काम को सुबह के समय उठते ही करना है। वीडियो के माध्यम से जानते हैं कि पंडित सुरेश पांडेय ने बुरी नजर के बारे में क्या-क्या जानकारी दी है और किस बर्तन को उल्टा करके रखने से बुरी नजर से बचाव किया जा सकता है। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ