Haryana CM Nayab Singh Saini

Live Video: Nayab Saini दे रहे फ्लोर टेस्ट, JJP की 'नवसंकल्प' रैली, Dushyant Chautala करेंगे बड़ा ऐलान!

Nayab Singh Saini Floor Test: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री आज विधानसभा के विशेष सत्र में फ्लाेर टेस्ट दे रहे हैं। जजपा भी शक्ति प्रदर्शन करेगी। नायब सैनी ने निर्दलीय और जजपा विधायकों के समर्थन से बहुमत होने का दावा किया है। वहीं दुष्यंत चौटाला आज हिसार में नवसंकल्प रैली करके बड़ा ऐलान करने की तैयारी में हैं।

Nayab Singh Saini Floor Test Live Update: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फ्लोर टेस्ट दे रहे हैं। विधानसभा के विशेष सत्र में वे बहुमत साबित कर रहे हैं। उन्होंने 48 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। इनमें 7 विधायक निर्दलीय हैं। वहीं भाजपा को जजपा के विधायकों का समर्थन भी मिल रहा है। अभी तक सदन में जजपा विधायक दविंदर बबली और जोगीराम सिहाग पहुंचे हैं।

विज्ञापन

वहीं बीते दिन भाजपा ने हरियाणा में जो खेल खेला, उसे देखकर जजपा को झटका लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी। जजपा ने आज शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान करते हुए हिसार में नवसंकल्प रैली बुलाई है। इस रैली में दुष्यंत चौटाला कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। देखिए हरियाणा की नई सरकार का लाइव फ्लोर टेस्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ