हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बजरंगबली जीत का आशीर्वाद दें; हनुमान गढ़ी में हनुमानजी के चरणों में रखा लोकसभा चुनाव नामांकन, देखें वीडियो

Navneet Rana Election Nomination: भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा आज अमरावती लोकसभा सीट से चुनाव नामांकन भरेंगी। इससे पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए। उसके बाद वे क्या बोलीं, देखें वीडियो ओर सुनें उनका बयान।

विज्ञापन
Navneet Rana Amravati Lok Sabha BJP Candidate

Navneet Rana Election Nomination: महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा आज चुनाव नामांकन भरेंगी। इससे पहले उन्होंने अमरावती स्थित श्री हनुमान गढ़ी पहुंचकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बजरंगबली के चरणों में अपना नॉमिनेशन फॉर्म रखा और जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके पति रवि राणा भी साथ नजर आए।

नवनीत राणा पिछले दिन भाजपा जॉइन करने, पति रवि राणा की पार्टी छोड़ने, हनुमान चालीसा विवाद समेत कई मामलों को लेकर देश की राजनीति में काफी सुर्खियों में रही थीं। वे मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, कन्नड, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में काम किया, लेकिन 2014 में फिल्में छोड़कर वे राजनीति में आ गईं। 2014 में NCP की टिकट पर अमरावती से चुनाव लड़ा, पर हार गईं।

2019 में अमरावती से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गईं। अब वे भाजपा में शामिल हो गई हैं और भाजपा की टिकट पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं, देखें वीडियो…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola