हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Navjot Sidhu की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी, Congress छोड़ भाजपा में जाने की अटकलें, सुनें लाइव

Navjot Sidhu Press Conference: कमलनाथ के बाद नवजोत सिद्धू के भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की अटकलें हैं। थोड़ी देर में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है, जिसमें वे बड़ा ऐलान कर सकते हैं। चर्चा है कि उनके साथ कुछ विधायक भी भाजपा जॉइन कर सकते हैं। पिछले काफी समय से वे पंजाब की राजनीति में एक्टिव नहीं दिख रहे।

विज्ञापन

Navjot Sidhu Press Conference Live: कांग्रेस को पंजाब में भी बड़ा झटका लगने के आसार हैं, क्योंकि Navjot Sidhu के भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की अटकलें हैं। वे 3 कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा जॉइन कर सकते हैं और चर्चा यह भी है कि भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 उम्मीदवार बना सकती है। बीते दिन सिद्धू ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने आज 18 फरवरी दिन रविवार को पटियाला स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का संदेश दिया था।

बता दें कि नवजोत सिद्धू पिछले काफी समय से पंजाब प्रदेश कांग्रेस की बैठकों में नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से भी दूरी बनाई हुई है। प्रदेश की राजनीति में भी एक्टिव नहीं दिख रहे। कमलनाथ की तरह नवजोत सिद्धू भी कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहे हैं। इस नाराजगी की वजह उन्हें पंजाब में कोई अहम जिम्मेदारी नहीं सौंपा जाना है। बता दें कि नवजोत सिद्धू के राजनीतिक करियर की शुरुआत ही भाजपा संग हुई थी। साल 2004 में उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। 2016 में कांग्रेस में आ गए थे।

अब उनके एक बार फिर घर वापसी करने की अटकलें हैं। सुनें उनकी लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola