हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: नरसिंहानंद के बयान से UP में गर्म हुआ माहौल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Police Detain Narasimhanand in Ghaziabad: गाजियाबाद के डासना स्थित मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद के बयान से यूपी में माहौल गरमा गया है। मुरादाबाद, गाजियाबाद और अलीगढ़ समेत कई जिलों में पीएसी को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Narsinghanand Comment on Prophet Mohammad

Narsinghanand Comment on Prophet Mohammad: यूपी में यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान को लेकर बवाल हो गया। इसके बाद शुक्रवार की नमाज के बाद इकट्ठा हुए समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। इस पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में अभी तक नरसिंहानंद के खिलाफ 3 मामले दर्ज हो चुके हैं। 2 मामले गाजियाबाद में तो वहीं एक मामला ठाणे में दर्ज हुआ है। इस बीच पुलिस ने गाजियाबाद में बवाल होने के बाद नरसिंहानंद को हिरासत में ले लिया।

नरसिंहानंद को पुलिस लाइन में रखा गया है। इससे पहले शुक्रवार शाम को जब बवाल हुआ तो नरसिंहानंद डासना मंदिर के अंदर ही थे। वे इसी मंदिर के पीठाधीश्वर भी हैं। पश्चिमी यूपी में माहौल तनावपूर्ण होने से देर रात वरिष्ठ अधिकारिश्यों ने तनावग्रस्त इलाकों से मार्च निकाला। आइये वीडियो से जानते हैं यूपी में क्या कुछ हुआ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें