News24 की मुहिम का बड़ा असर, CM Mohan Yadav ने मंच से किया ऐलान

Madhya Pradesh News: News24 द्वारा नर्मदा की गंदगी को लेकर चलाई जा रही मुहिम का असर हाल ही में देखने को मिला है। जब सीएम मोहन यादव ने कहा कि नर्मदा नदी में अब कोई नाला नहीं मिलेगा। नर्मदा को स्वच्छ बनाने में ज़रूरी तैयारियां की जाएंगी। इसके साथ उन्होंने 15 करोड़ रुपये देने का ऐलान भी किया।

Axis bank paytm tie up

Madhya Pradesh News: नर्मदा में गंदगी को लेकर News24 प्रमुखता से खबर चलाता आ रहा था। अब हमारी इस मुहिम का असर देखने को मिला है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने मंच से यह ऐलान किया कि नर्मदा में अब कोई नाला नहीं मिलेगा। यानी पूरे तरीके से साफ-सफाई पर ध्यान रखा जाएगा और नर्मदा को स्वच्छ बनाने में विशेष तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने इसके साथ-साथ 15 करोड़ रुपये देने का ऐलान भी किया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मां नर्मदा की बात ही अलग है और इस नदी की पहचान अलग है। इस दौरान उन्होंने नर्मदा मां की आरती की। उन्होंने मध्य प्रदेश में नर्मदा जयंती समारोह में इनके साथ-साथ कई बड़ी घोषणाएं कीं जैसे…

  • नगर से डेढ़ किलोमीटर दूर शराब की दुकाने रहेंगी और खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।
  • लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर नियंत्रण किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि मां नर्मदा में नालों से मिलने वाले गंदा पानी रोकने के लिए 15 करोड़ की राशि देने की घोषणा की।
  • आयुष महाविद्यालय खुलेगा जिससे बच्चों को आयुर्वेद से जुड़ी शिक्षा मिलेगी और देश का नाम रोशन होगा।
  • 191 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण।
  • इटारसी और नर्मदापुरम रेलवे स्टेशनों पर पीड़ित यात्रियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। जिसके लिए राज्य सरकार बजट पेश करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ