हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: कांग्रेस के ब्लैक पेपर को पीएम मोदी ने बताया 'काला टीका', बोले- देश को नहीं लगेगी नजर

Narendra Modi Says Black Paper Of Congress Is Kaala Tika: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का ब्लैक पेपर देश के लिए काला टीका है जो उसे हर तरह की बुरी नजर से बचाएगा।

विज्ञापन
PM Narendra Modi

Narendra Modi Says Black Paper Of Congress Is Kaala Tika : कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को भाजपा सरकार के पिछले 10 साल के शासन के दौरान हुई गलतियों को दिखाने के लिए ब्लैक पेपर जारी किया था। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिरकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का ब्लैक पेपर हमारे लिए काले टीके जैसा है क्योंकि देश में सबकुछ सही चल रहा है। मोदी ने यह बात राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों को फेयरवेल देते हुए कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब कोई बच्चा किसी कार्यक्रम के मौके पर नए कपड़े पहनता है तो उसके परिवार के लोग उसे काला टीका लगाते हैं। कहा जाता है कि ऐसा बुरी नजर को दूर करने के लिए किया जाता है। आज जब हमारा देश पिछले 10 साल से विकास और समृद्धता की नई ऊचाइयों को छू रहा है, तब एक काला टीका लगाने की कोशिश की गई है ताकि जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है उस पर किसी की बुरी नजर न लग पाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें