हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL vs BAN: बांग्लादेश के 2 'टाइगर्स' ने जड़ी धांसू सेंचुरी, श्रीलंकाई गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की खेली जा रही सीरीज के पहले मैच में नजमुल हुसैन शांतो और मुश्फिकुर रहीम ने कमाल कर दिया। दोनों ने शतक बनाकर श्रीलंका के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए।

विज्ञापन

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 17 जून से खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के दो खिलाड़ियों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की हवा निकाल दी। दरअसल इस मैच में बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी कर रही थी। टीम शुरुआत में मुश्किलों में थी, क्योंकी 43 रन पर ही बांग्लादेश के 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद मोर्चा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मुश्फिकुर रहीम ने संभाला। दोनों ने पहले ही दिन शतक जड़ दिया। शातों ने 260 गेंदों में 136 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा रहीम ने भी 5 चौके की मदद से 186 गेंदों में 105 रन बनाए थे। दोनों खिलाड़ी पहले दिन शतक बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन दोनों खिलाड़ियों की शतकीय पारी के बूते बांग्लादेश 90 ओवर में 292 रन बनाने में कामयाब रही। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola