हनीमून पर निकलीं Surbhi Chandna, डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद खूबसूरत वादियों में करेंगी रोमांस

Surbhi Chandna Honeymoon: शादी के बाद टीवी की नागिन सुरभि चंदना के हनीमून को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। सुरभि चंदना अपने पति करण शर्मा संग रोमांटिक हनीमून के लिए देश की खूबसूरत वादियों में जा पहुंची हैं। उन्होंने विदेश छोड़ भारत में हनीमून मनाने का फैसला क्यों लिया इसकी वजह भी सामने आ गई है।

Surbhi Chandna Honeymoon

Surbhi Chandna Honeymoon: इश्कबाज (Ishqbaaaz) और ‘नागिन‘ (Naagin) फेम टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा (Karan Sharma) संग ग्रैंड शादी रचाकर अब हनीमून मनाने पहुंच गई हैं। उनकी शादी जयपुर में हुई है। वहीं, हनीमून के लिए भी कपल ने इंडिया एक्स्प्लोर करने का ही फैसला लिया है। देश के प्रधानमंत्री के निवेदन को ध्यान में रखते हुए इस न्यूली मैरिड कपल ने भारत की खूबसूरत वादियों में घूमने का इरादा बना लिया।

अब सुरभि और करण नेचर के बीच उत्तराखंड पहुंच गए हैं। जहां से जंगल सफारी करते हुए इनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। बता दें, करण ने अकेले ही अपनी शादी की तैयारियां की थीं। ऐसे में अब वो अपना दिमाग शांत करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने ये वेकेशन प्लान कर ली। अब ये कपल नेचर की गोद में रोमांटिक हनीमून एन्जॉय कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ