हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: बैंकॉक में भूकंप से तबाही की असली वजह क्या? भूवैज्ञानिक प्रोफेसर अनिल गुप्ता से जानें

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

म्यांमार, बैंकॉक और थाईलैंड जैसे देशों में तेज भूकंप के झटके देखने को मिले हैं। इस भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, रिएक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 7.7 नापी गई है। इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। म्यांमार समेत कई देशों से रूह कंपाने वाले मंजर सामने आ रहे हैं। बड़ी से बड़ी इमारतें और पुल पूरी तरह से जमीदोंज हो गए हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर इस भूकंप की असली वजह क्या है?

भू-वैज्ञानिक प्रोफेसर अनिल गुप्ता के अनुसार तस्वीरों और वीडियो से समझा जा सकता है कि जिस तीव्रता का भूकंप था, उससे काफी नुकसान हुआ होगा। अभी सिर्फ बड़ी जगहों के वीडियो सामने आए हैं, जहां बड़ी-बड़ी इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं। इससे कयास लगाया जा सकता है कि तेजी से हो रहा विकास इसके पीछे बड़ा कारण हो सकता है। खासकर इमारतों के निर्माण के समय भूकंपरोधी चीजों का इस्तेमाल नहीं होता, बड़ी इमारतों पर हैलीपैड और स्वीमिंग पूल जैसी चीजें होती हैं। भूकंप के कारण कई जगहों पर शॉर्ट सर्किट और आगजनी भी देखने को मिलती है। भारत के लिए भी यह बहुत बड़े खतरे की घंटी है। कुछ इसी तरह का विकास भारत में भी तेजी से हो रहा है। हमारे यहां बहुत कम इमारतों में भूकंप का ध्यान रखा जाता है। पिछले 25 सालों में थाईलैंड और बैंकॉक में काफी निवेश हुआ है। देखें पूरा वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola