हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'हमें आतंकवादी कहकर भगा दिया जाता', मुंबई ब्लास्ट में फैसले के बाद फूट-फूटकर रोने लगे राहिल शेख

2006 Mumbai Train Blast: बीते दिन मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 11 आरोपियों को बरी कर दिया। इनमें शामिल सोहेल शेख के परिवार का रिएक्शन सामने आया है। सोहेल के भाई बात करते-करते कैमरे पर रोने लगे।

विज्ञापन
Photo Credit- ANI

2006 Mumbai Train Blast: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में बीते दिन आरोपियों को बरी करने का बड़ा फैसला आया। यह वारदात करीब 19 साल पहले हुई थी। इतने सालों तक इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, वह अब अपने घर वापस आने वाले हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद इन सभी 11 लोगों के परिवारों को सुकून मिला है। इन्हीं आरोपियों में से एक सोहेल शेख के भाई ने अपना सालों का दर्द बयान किया है। उन्होंने बताया कि भाई की गिरफ्तारी के बाद सालों तक उनके परिवार के साथ लोगों ने बहुत बुरा बर्ताव किया।

राहिल शेख ने कहा कि जब उनके भाई को आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया, तो लोगों ने हमारे साथ बहुत खराब सुलूक किया। हम कहीं सामान लेने के लिए बाहर निकलते तो लोग हमें गालियां देकर भगा देते थे। हमें आतंकवादी कहा जाता।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘कभी-कभी लगता था कि हम मरने वाले हैं।’ वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: Video: मुंबई में मासूम बच्चे को पिटबुल से कटवाया, हंसता रहा मालिक, पुलिस ने हिरास्त में लेकर छोड़ा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola