Karn Sharma

DC vs MI: 8 साल बाद पहनी मुंबई की जर्सी, मैदान पर आते ही पलट डाली हारी हुई बाजी, इम्पैक्ट प्लेयर बन गया वरदान

DC vs MI: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे खिलाड़ी ने एमआई की हार को जीत में तब्दील कर दिया।

Karn Sharma DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने रोमांच से भरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से मात दी। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर दिल्ली की टीम फ्रंट फुट पर खेल रही थी। मुंबई सीजन की एक और हार की तरफ बढ़ रही थी। हालांकि, इसके बाद एमआई ने बड़ी चाल चली और रोहित की जगह इम्पैक्ट प्लेयर मैदान में उतरा। 8 साल बाद एमआई की जर्सी पहनकर उतरे गेंदबाज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में मैच की पूरी कहानी को पलटकर रख दिया।

विज्ञापन

यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि कर्ण शर्मा रहे। कर्ण एमआई के लिए संकटमोचक साबित हुए और उन्होंने 24 गेंदों के स्पेल में मैच की पूरी कहानी को पलटकर रख दिया। कर्ण ने अभिषेक पोरेल की 25 गेंदों में खेली गई 33 रन की पारी का अंत किया। वहीं, कर्ण ने ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल को भी पवेलियन की राह दिखाई। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ