हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: महिला को घसीटता रहा अमीरजादा, लग्जरी कार की रफ्तार ने फिर ली जान

Worli Hit And Run Case : एक अमीरजादे ने अपनी तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी से फिर जान ले ली। शिवसेना नेता का बेटा नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पिता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Mumbai Hit And Run Case

Mumbai Hit And Run Case : पुणे पोर्श कांड के बाद मुंबई में एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है। शिवसेना शिंदे गुट के नेता के बेटे ने अपनी लग्जरी गाड़ी से एक स्कूटी को ठोंक दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में समझें कैसे महंगी गाड़ी की रफ्तार ने फिर जान ले ली।

मुंबई के वर्ली में हुए सड़क हादसे में अमीरजादे ने स्कूटी में टक्कर मारी, जिससे महिला बीएमडब्ल्यू के बोनट से फंस गई और वह 100 मीटर तक घसीटती चली गई। इस दौरान पति ने बोनट से कूदकर अपनी जान बचाई। महिला अपने पति के साथ मछली खरीदने जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार BMW ने पीछे से दंपति को रौंद दिया। दावा किया जा रहा है कि शिवसेना नेता का आरोपी बेटी नशे में था। उसके साथ ड्राइवर भी था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola