हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025, पंडित सुरेश पांडेय से जानें शुभ रंग, शुभ अंक और अचूक उपाय!

Mulank 5: साल 2025 के स्वामी मंगल हैं और मूलांक 5 के स्वामी हैं बुध। इन दोनों ग्रहों की आपस में अच्छे से पटरी नहीं बैठती है. आइए पंडित सुरेश पांडेय से इस वीडियो में विस्तार में जानते हैं कि यह साल मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा? साथ ही हम यह भी जाएंगे कि मूलांक 5 वालों के लिए शुभ अंक, शुभ दिन और शुभ रंग क्या है और कौन-कौन से उपाय करने से लोग इस साल बेहद सफल रहेंगे?

विज्ञापन

Mulank 5: अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक 5 उन व्यक्तियों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ होता है। इस के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो वाणी, बुद्धि, चतुराई, संवाद और बिजनेस के स्वामी हैं। जीवन साझेदारी, मित्रता और मनोरंजन के करक भी बुध ही माने गए हैं। यह पाया गया है कि मूलांक 5 वाले लोग अत्यधिक चतुर, तर्कशील, और तेज़ दिमाग के होते हैं। ये हर परिस्थिति का त्वरित समाधान निकालने की क्षमता रखते हैं। इन्हें दूसरों से बात करना और अपनी बात मनवाना बखूबी आता है। ये अच्छे वक्ता और अच्छे श्रोता होते हैं।

मूलांक 5 के पॉजिटिव पक्ष

ये व्यक्ति नीरसता और बोरियत को सहन नहीं कर सकते। इन्हें नई चीज़ें, रोमांच और बदलाव पसंद होते हैं। ये हमेशा नई योजनाओं और विचारों को अपनाने के लिए तत्पर रहते हैं। साथ ही, मूलांक 5 के जातक स्वतंत्रता को बहुत महत्व देते हैं। ये बंधनों और पाबंदियों को पसंद नहीं करते।

मूलांक 5 के नेगेटिव पक्ष

साथ ही यह भी देखा गया है कि इन्हें किसी एक काम में लंबे समय तक रुचि बनाए रखना मुश्किल लगता है। ये बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। ये लोग कभी-कभी जरूरत से ज्यादा जोखिम उठा लेते हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। संवाद में माहिर होने के बावजूद, कभी-कभी ये आवश्यकता से अधिक बात करके दूसरों को परेशान कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस करियर में होते हैं बेहद सफल

जहां तक इनके व्यवसाय और करियर की बात है, तो मूलांक 5 वाले लोग व्यवसाय और करियर के क्षेत्र में बहुत अच्छे होते हैं, खासकर वे क्षेत्र जो बुद्धि, संवाद, और रचनात्मकता से जुड़े हैं। ये लोग मार्केटिंग और सेल्स, मीडिया और पत्रकारिता, शिक्षा और परामर्श, विज्ञापन और जनसंपर्क और अपना व्यवसाय आदि में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

कैसा रहेगा मूलांक 5 के लिए साल 2025?

साल 2025 के स्वामी मंगल हैं और मूलांक 5 के स्वामी हैं बुध। इन दोनों ग्रहों की आपस में अच्छे से पटरी नहीं बैठती है। तो क्या मूलांक 5 के लिए यह साल बेहद भारी रहेगा? ये लोग इस साल किस-किस प्रकार के काम में सफल रहेंगे? मंगल कब पड़ेगे बुध पर भारी या बुध कैसे मंगल के साथ सेट हो पाएंगे। जानिए इन सभी सवालों के के जवाब पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार में। साथ ही यह जानिए कि मूलांक 5 वालों के लिए शुभ अंक, शुभ दिन और शुभ रंग क्या है और कौन-कौन से उपाय करने मूलांक 5 के जातक दिन-दुनी, रात चौगुनी प्रगति कर सकते हैं? यदि आपको इन सभी सवालों के जवाब चाहिए। तो यह वीडियो जरुर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola