Video: मूलांक 1 वालों के लिए 2026 कैसा रहेगा? जानें भाग्यफल और उपाय

Mulank 1 Ka Bhavishyafal 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 1 को राजा माना गया है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा. साथ ही आपको ये जानने को मिलेगा कि इस वर्ष इन्हें कौन-कौन से उपाय करने हैं और किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहना है.

Mulank 1 Bhavishyafal 2026 & Astro Upay

Mulank 1 Bhavishyafal 2026 & Astro Upay: राशि के अलावा जन्मतिथि से भी भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब प्राप्त किए जा सकते हैं. दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र में हर एक नंबर का अपना महत्व है, जिनसे व्यक्ति के बारे में पता चलता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 को राजा माना जाता है, जिनके स्वामी ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ हैं.

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2026 में मूलांक 1 वालों का सुनहरा समय शुरू होगा. आप अपनी मेहनत, नेतृत्व और फैसले लेने की क्षमता से सफलता हासिल करेंगे. खासकर, नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है. वहीं, जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उनके लिए जून से लेकर दिसंबर तक का समय अच्छा रहेगा. 2026 में नया काम शुरू करना भी मूलांक 1 वालों के लिए शुभ रहेगा. यदि आप मूलांक 1 के भविष्यफल के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ