हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

अब किसको मिलेगा मुख्तार का ताकतवर साम्राज्य? दावेदारों की लड़ाई शुरू

This browser does not support iframes.

Mukhtar Ansari
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद राजनीतिक और क्राइम की दुनिया में यह सवाल उठ रहा है कि उसकी विरासत का क्या होगा? अब कौन उसकी जगह लेगा और उसके ताकतवर साम्राज्य को संभालेगा। राजनीति की बात करें तो मुख्तार अंसारी 1996 से लगातार 2022 तक मऊ सदर से विधायक रहे थे। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वह यहीं से पूरे पूर्वांचल में अपना गिरोह चलाता था।

अनुज कन्नौजिया का नाम टॉप पर

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब उसकी गैंग के शार्प शूटर और उसके राइट हैंड अनुज कन्नौजिया का नाम टॉप है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनुज ही मुख्तार के रियल एस्टेट और रंगदारी का काम संभालता है। अनुज कनौजिया पर लूट, हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं और वह दो लाख का इनामी बदमाश है। अनुज कनौजिया के बाद अगर किसी का नाम सबसे ज्यादा चल रहा है तो वह है रमेश सिंह उर्फ काका। मुख्तार के खास रहे रमेश पर हत्या, रंगदारी समेत अन्य संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola