Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Mukhtar Ansari Love Story With Afsha : यूपी के गाजीपुर से निकलकर डॉन मुख्तार अंसारी ने कई राज्यों में अपना माफिया साम्राज्य फैलाया था। इसकी वजह से उसका अंत जेल में हो गया। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार की रात को हार्ट अटैक से अस्पताल में मौत हो गई। आखिरी समय में वह खौफ के साए में था। आइए जानते हैं कि माफिया की क्या है लव स्टोरी?
मुख्तार अंसारी अपने पिता की तरह एक क्रिकेटर बनना चाहता था। इसके लिए वह प्रतिदिन स्टेडियम में प्रैक्टिस भी करता था। मुख्तार अंसारी पर अफशां अंसारी तब फिदा हुई थी, जब वह स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद अफशां अंसारी लगातार स्टेडियम आने लगीं, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों ने साल 1989 में निकाह कर लिया। यह निकाह दोनों परिवारों की रजामंदी पर हुआ था। आइए वीडियो में देखते हैं कि किस पैंतरे से मुख्तार अंसारी के इश्क में डूबी अफशां?
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.