गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी हुआ सुपुर्द-ए-खाक, देखिए Live Video
Author: Gaurav Pandey
Mar 30, 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari Last Rites : गैंगस्टर और नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उसे आज थोड़ी ही देर में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बता दें कि अंसारी लंबे समय जेल में बंद था। उसके परिवार ने दावा किया है कि मुख्तार अंसारी को जेल में धीमा जहर दिया जा रहा था।
मुख्तार अंसारी का नाम पूर्वांचल के सबसे खतरनाक गैंगस्टर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर लिखा जाता है। अंसारी के शव को दफनाने के लिए कब्र खोदी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि अंसारी के खिलाफ 60 से अधिक मामले दर्ज थे। बता दें कि भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।