mukhtar ansari umar ansari

मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, कब्र पर फूट-फूटकर रोया बेटा

Umar Anasari: माफिया मुख्तार अंसारी को आज सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उसे गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में दफन किया गया। इस दौरान बेटा उमर अंसारी फूट-फूटकर रोने लगा। देखें वीडियो…

Umar Ansari: गैंगस्टर-माफिया मुख्तार अंसारी को आज गाजीपुर जिले में उसके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान कब्र पर उसका छोटा बेटा उमर अंसारी फूट-फूटकर रोने लगा। मुख्तार से हुई आखिरी बातचीत में उमर ने कहा था कि हम और भाभी आपसे मिलने जरूर आएंगे। अगर अल्लाह ने चाहा तो हम आपके साथ हज और उमराह करने जाएंगे। आप ठीक हो जाएंगे।

विज्ञापन

मुख्तार अंसारी को काली बाग कब्रिस्तान में दफन किया गया। इस दौरान केवल परिवार के सदस्यों को ही कब्रिस्तान में जाने दिया गया। वहीं, कब्रिस्तान के बाहर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। मुख्तार की गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। वह बांदा जेल में बंद था। उसके ऊपर 65 अधिक मामले दर्ज थे। परिवार के सदस्यों ने मुख्तार को स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ