
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए 3 पूर्व चयनकर्ताओं ने चुनी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों को मिला मौका!
IND vs ENG: आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम को नया कप्तान मिलने वाला है। हालांकि बीसीसीआई ने अब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। लेकिन पूर्व खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम चुन रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुनी है। उन्होंने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को मौका दिया है।
इसके अलावा उन्होंने साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया है। उनके अलावा टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता देवांग गांधी जतिन परांजपे ने भी अपनी टीम चुनी है। जिसके लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: