हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आईपीएल 2025 में आखिरी बार खेल सकते हैं ये 4 धुरंधर, लिस्ट में 2 महान कप्तान का नाम शामिल

IPL 2025: आईपीएल 2025 में 4 खिलाड़ी ऐसे हैं,जो आखिरी बार आईपीएल में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 इस बार कई मायनों में खास होने वाला है। हर बार की तरह इस बार कई सीनियर खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। 22 मार्च से सीजन की शुरुआत हो रही है। हालांकि 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं। ये खिलाड़ी बढ़ती उम्र की वजह से संन्यास ले सकते हैं। फाफ डु प्लेसिस 40 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अब तक 145 मैच में 4571 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के लिए भी आईपीएल 2025 आखिरी हो सकता है। हिटमैन ने अब तक खेले गए 257 मैच में 6628 रन बनाए हैं। वह भी 37 साल के हो चुके हैं।

वहीं लिस्ट में तीसरा नाम ईशांत शर्मा का है। ईशांत के लिए भी आईपीएल 2025 आखिरी हो सकता है। ईशांत ने अब तक 110 आईपीएल मैच में 93 विकेट झटके हैं। वहीं एमएस धोनी भी आईपीएल 2025 में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल सकते हैं। वह भी 43 साल के हो चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola