हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseIPL 2026 में नहीं खेलेंगे MS Dhoni? रिटायरमेंट पर माही ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी!

This browser does not support iframes.

MS Dhoni
विज्ञापन

MS Dhoni IPL 2026: एमएस धोनी को अचानक से बड़े फैसले लेने के लिए जाना जाता है। फैन्स को चौंकाने की माही की आदत बड़ी पुरानी रही है। यही वजह है कि आईपीएल और धोनी की जब भी बात होती है, तो फैन्स की धड़कनें बढ़ जाती हैं। अब इन दिनों हर कोई यह जानने को बेताब हैं कि क्या माही आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे या फिर वह सीजन की शुरुआत से पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे?

अगले सीजन आईपीएल में खेलने को लेकर धोनी ने अब खुद बड़ा अपडेट दे दिया है। माही ने एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं। मेरे पास फैसला करने के लिए समय नहीं है। मेरे पास दिसंबर तक का समय है। मैं कुछ और महीने लूंगा और फिर आखिरकार अपना फैसला लूंगा।” धोनी पिछले दो सीजन से अपनी घुटने की वजह से काफी परेशानी में दिखाई दिए हैं। इसके साथ ही आईपीएल 2025 में वह बल्ले से रनों के लिए भी जूझते हुए दिखाई दिए थे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola