Video: 90 साल का बुजुर्ग 'बैल' बनकर चला रहा हल, फटे कपड़े, पांव में चप्पल नहीं, हालत देख रुंध जाएगा गला
Author: News24 हिंदी
Jul 24, 2025 12:30 PM IST
This browser does not support iframes.
Video: मध्य प्रदेश के सीहोर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। दरअसल, कुछ दिनों से एक 90 साल के बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह खेत में बैलों का जगह खुद ही हल खींचते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनके बेटे की बहू भी है। इस बुजुर्ग के पैरों में चप्पल तक नहीं है। बदन पर फटे कपड़े पहने हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद News24 की टीम उनके पास पहुंची। उन्होंने हमें बताया कि वह अपने बड़े बेटे के साथ रहते हैं, लेकिन उनके बड़े बेटे के दोनों पैर खराब हैं।
इस शख्स का नाम अमर सिंह है। वह 1989 से 1994 तक सरपंच भी रह चुके हैं। अभी उनके पास आधा एकड़ खेती की जमीन है। वहीं दोनों बेटों के नाम पर तीन-तीन एकड़ जमीन है। उनका कहना है कि मजबूरी में मैं 90 साल की उम्र में खेती कर रहा हूं। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…
ये भी पढ़ें: Video: बाराबंकी की बेटी ने जापान में रचा इतिहास, न्यूज24 से इंटरव्यू में शेयर किए अनुभव