MP Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. इस मामले में अब कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्री सन फार्मास्युटिकल्स के मालिक गोविंदन रंगनाथन को शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले की परासिया कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट के बाहर माहौल काफी तनावपूर्ण था. जैसे ही रंगनाथन कोर्ट पहुंचे, बाहर जमा भीड़ ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारे लगाने शुरू कर दिए. बाहर खड़ी भीड़ जोर-जोर से चिल्ला रही थी-‘हत्यारे को फांसी दो’. हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात की और कोर्ट का मुख्य गेट बंद कर दिया.
वहीं, 75 वर्षीय रंगनाथन को सुबह 11 बजे SIT द्वारा गिरफ्तार कर परासिया थाने लाया गया था. 5 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. मगर इस मामले में बड़ा मोड़ यह आया कि किसी भी वकील ने उनकी पैरवी करने से इंकार कर दिया. परासिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने पत्रकारों से कहा कि जिले का कोई वकील ऐसे आरोपी की पैरवी नहीं करेगा और बाहरी वकीलों पर भी विरोध किया जाएगा. पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें न्यूज24 का यह वीडियो…
ये भी पढ़ें-क्या विदेश भागने की फिराक में था खांसी दवा कंपनी का मालिक? छिंदवाड़ा SP का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
12 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 days agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines