Video: जहरीली कफ सिरप मामला गरमाया, गोविंदन रंगनाथन की पेशी के दौरान लोग बोले- हत्यारे को फांसी दो

MP Cough Syrup Case: छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप पीने से अब तक 23 बच्चों की मौत हो चुकी है. इस मामले में दवा कंपनी के मालिक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था. बता दें कि किसी भी वकील ने उनका केस लड़ने से मना कर दिया है.

cough syrup case

MP Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. इस मामले में अब कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्री सन फार्मास्युटिकल्स के मालिक गोविंदन रंगनाथन को शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले की परासिया कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट के बाहर माहौल काफी तनावपूर्ण था. जैसे ही रंगनाथन कोर्ट पहुंचे, बाहर जमा भीड़ ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारे लगाने शुरू कर दिए. बाहर खड़ी भीड़ जोर-जोर से चिल्ला रही थी-‘हत्यारे को फांसी दो’. हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात की और कोर्ट का मुख्य गेट बंद कर दिया.

वहीं, 75 वर्षीय रंगनाथन को सुबह 11 बजे SIT द्वारा गिरफ्तार कर परासिया थाने लाया गया था. 5 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. मगर इस मामले में बड़ा मोड़ यह आया कि किसी भी वकील ने उनकी पैरवी करने से इंकार कर दिया. परासिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने पत्रकारों से कहा कि जिले का कोई वकील ऐसे आरोपी की पैरवी नहीं करेगा और बाहरी वकीलों पर भी विरोध किया जाएगा. पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें न्यूज24 का यह वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ