कलेक्टर ने उंगली दिखाई, विधायक ने ताना मुक्का…MP में दिखा ‘मुक्कामार संग्राम’
Author: News24 हिंदी
Aug 28, 2025 10:03 PM IST
मध्य प्रदेश के भिंड में कलेक्टर को मुक्का दिखाने वाले भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद कलेक्टर की गलती बता रहे हैं, तो कुछ विधायक की मनमानी बता रहे हैं। दरअसल, बीते दिन भिंड के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को मुक्का तान दिया। गौरतलब है कि भिंड विधायक और कलेक्टर के बीच जमकर बहस हो रही थी। इस बहस ने झड़प का रूप ले लिया तो नौबत मारपीट तक आ गई। कलेक्टर ने गुस्से में विधायक को उंगली दिखाई और कहा कि अपनी औकात में रहो, लेकिन इतने में आग बबूला विधायक ने भी कलेक्टर को मारने के लिए हाथ उठाया। इस घटना के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आखिर क्यों विधायक ने कलेक्टर के साथ ऐसा व्यवहार किया। क्या है इसके पीछे की पूरी घटना, चलिए जान लेते हैं इस वीडियो की मदद से…