Dream 11

Dream 11 पर फिर लौट आया मनी कॉन्टेस्ट! Asia Cup 2025 में ऐसे बनेंगे मालामाल, जानें पूरी डिटेल्स

Dream 11 Money Contest: एशिया कप 2025 का आगाज होते ही ड्रीम 11 अपने फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।

Dream 11 Money Contest: भारतीय सरकार द्वारा लाए गए ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 से सबसे ज्यादा झटका ड्रीम 11 जैसी कंपनियों को लगा। इस बिल ने फैंटेसी स्पोर्ट्स की दुनिया में भूचाल सा ला दिया। इन ऐप्स पर लाखों-करोड़ों की कमाई कर रहे फैन्स को अचानक से मनी कॉन्टेस्ट पर बैन लगने की वजह से जोर का झटका लगा। हालांकि, ड्रीम 11 एकबार फिर अपने फैन्स के लिए गुड न्यूज लेकर आई है।

विज्ञापन

ड्रीम 11 पर फिर से मनी कॉन्टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। एशिया कप 2025 में बिना अपनी जेब से एक पैसा खर्च किए ही आप दमदार टीम बनाकर करोड़ों की कमाई कर सकते हैं। टूर्नामेंट में टीम इंडिया के मैचों में फैन्स के पास एक करोड़ रुपये जीतने का मौका होगा।

विज्ञापन

रैंक वन से लेकर रैंक 50 तक के लोगों को एक लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, 51 से 550 तक की रैंक लाने वाले प्लेयर्स को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। अब जितनी ज्यादा आपकी टीमें बेहतर प्रदर्शन करेंगी उतना आपकी कमाई के चांस बढ़ जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ