हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सूर्या को गाली देने वाले मोहम्मद युसूफ ने फिर उगला जहर! विवादित बयान में इस बार इरफान पठान को लपेटा

Mohammad Yousuf: लाइव शो में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को गाली देने के बाद भी मोहम्मद युसूफ अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. युसूफ ने अब इरफान पठान को लेकर विवादित बयान दिया है. भारतीय टीम ने मैच के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था और यह बात पड़ोसी मुल्क के पूर्व खिलाड़ियों को काफी चुभी है.

विज्ञापन
Mohammad Yousuf

Mohammad Yousuf: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. हैंडशेक विवाद से तिलमिलाए युसूफ ने पाकिस्तान के लाइव शो में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को गाली दे डाली थी. सूर्या को अपशब्द कहने के बाद अब युसूफ ने एक बार फिर जहर उगला है. इस बार उन्होंने अपने विवादित बयान में इरफान पठान को लपेटा है.

ये भी पढ़ें:- ‘शोर मचाने दो, फर्क नहीं…’, No Handshake विवाद पर BCCI सचिव ने तोड़ी चुप्पी, PAK को दिया करारा जवाब

युसूफ ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरा इरादा देश के लिए पैशन और लगन से खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी का अनादर करना नहीं था, लेकिन जब इरफान पठान ने शाहिद अफरीदी को लेकर कहा था कि वह कुत्ते की तरह भौंक रहे हैं तब इंडियन मीडिया ने क्यों इरफान पठान की तारीफ की थी? क्या गरिमा और सम्मान की बात करने वाले लोगों को पठान की बात को खारिज नहीं करना चाहिए था?” अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें