हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कांग्रेस ने हैदराबाद में उतारा तगड़ा प्रत्याशी, ओवैसी के खिलाफ कौन लड़ेगा चुनाव?

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। चुनाव आयोग ने मतदान करने की तैयारी कर ली है। इस बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, जिसमें ओवैसी के खिलाफ प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi (File Photo)

Hyderabad Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले कांग्रेस ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए।

हैदराबाद एआईएमआईएम का गढ़ माना जाता है। साल 1984 से ओवैसी परिवार का इस सीट पर कब्जा है। AIMIM से एक बार फिर असदुद्दीन ओवैसी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने माधवी लता को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने गुरुवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की थी, जिसमें हैदराबाद सीट के लिए प्रत्याशी का नाम था। ओवैसी के खिलाफ अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिससे हैदराबाद सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola