Mohammad Siraj: जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट की तो खूब बात हो रही है, लेकिन टीम इंडिया को मोहम्मद सिराज के वर्कलोड का भी ध्यान रखने की सख्त जरूरत है। हाल ही में खत्म हुई इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सिराज ने कुल मिलाकर 185.3 ओवर डाले। ओवल में टीम इंडिया की लाज बचाने के लिए सिराज ने जी-जान लगा डाली। मियां भाई पूरी सीरीज में गेंदबाजी करने के बावजूद टेस्ट के आखिरी दिन भी 145 की रफ्तार से गेंद फेंक रहे थे।
सिराज ने नवंबर 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली गई बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 157.1 ओवर डाले थे। वहीं, इसके बाद आईपीएल 2025 में भी सिराज ने गुजरात टाइटंस की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी की। सिराज ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में कुल 57 ओवर डाले।
वहीं, इंग्लैंड सीरीज में भी सिराज भारत की ओर से सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज रहे। सिराज अभी तक पूरी तरह से फिट नजर आए हैं, लेकिन उनके वर्कलोड को मैनेज करने की जरूरत है। तेज गेंदबाज को होने वाली एक इंजरी उनके पूरे करियर की दिशा बदलकर रख देती है। इसका उदाहरण जसप्रीत बुमराह खुद हैं। एक बार हुई बैक इंजरी जस्सी को हर बड़ी सीरीज और टूर्नामेंट में परेशान करने वापस आ जाती है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
संबंधित खबरें
पितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
3 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
21 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 day agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
1 day agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 day agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 days agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines